टीकमगढ़: कुंडेश्वर मंदिर: कुंडेश्वर मंदिर के तीन पुजारी को दक्षिणा विवाद के दौरान मारपीट करने पर हटाया गया
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संज्ञान में लेते हुए कुंडेश्वर मंदिर की प्रवन्घकारिणी समिति की अति आवश्यक बैठक आमंत्रित की गई। जिसमें मंदिर प्रांगण में पुजारी के बीच हुए विवाद को लेकर कठोर कार्रवाई की गई जिसके अनुसार तीन पुजारी श्री अवधेश लिटौरिया श्री जमना प्रसाद एवं श्री हरिशंकर पुजारी को तत्काल प्रभाव से सेवा से आगामी आदेश तक पृथक कर दिया गया है।