आरा: बस स्टैंड के समीप बीच सड़क पर ई-रिक्शा में सवारी बैठाने से मना करने पर होमगार्ड जवान को हथौड़े से पीटकर किया लहूलुहान
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2026 नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप जवाहर टोला के ई रिक्शा चालकों के द्वारा एक होमगार्ड जवान को हथौड़े से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। जख्मी हालत में यातायात पुलिस बल के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार हुआ बाद में जख्मी होमगार्ड जवान रूपेश रंजन ने नवादा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया।