कुटुंबा: कुटुंबा में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता की पिटाई, घायल महिला गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी परसा गांव में घरेलू विवाद को लेकर सास ससुर और देवर ने मिलकर एक विवाहिता का बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में घायल विवाहिता की पहचान उक्त गांव निवासी उपेंद्र साव की पत्नी मधु देवी के रूप में की गई।