लखीमपुर खीरी जिले के कारी बडेरी मजरा मुल्तानपुर ग्रंट गांव में बीते सोमवार की देर रात आई तेज आंधी तबाही बनकर टूटी। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते करीब 50 आशियानों को राख कर दिया, जबकि 74 परिवार बेघर हो गए। हादसे में पांच मवेशियों की मौत हुई।