पीपलदा: इटावा पुलिस ने रुपयों को डबल करने व सोने की ईंट बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Sep 9, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने लोगो को झांसे में लेकर रुपयों को दुगना करने एवं सोने की ईंट बनाने के 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक करन शर्मा के निर्देशन में इटावा पुलिस को आज यह कामयाबी मिली।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि 2 सितंबर को इटावा निवासी सिकन्दर नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।