पीपलदा: राजकीय कॉलेज इटावा में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन हुआ समाप्त
Pipalda, Kota | Sep 6, 2024 राजकीय महाविद्यालय इटावा के छात्रों द्वारा महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने व्याख्याता के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने सहित महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर छात्रों द्वारा किया जा रहा आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया।भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, पूर्व कोटा छात्र संघ अध्यक्ष व इटावा पंचायत समिति प्रधान रिंकू मीना भूख हड़ताल स्थल पँहुचे।