पीपलदा: डोली गांव में जमीन विवाद में मारपीट करने पर इटावा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Sep 7, 2024 इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोली गांव में जमीन विवाद में फरियादी पर हमला कर मारपीट के मामले में पुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि डोली गांव में फरियादी छीतरलाल पुत्र मोडूलाल पर 27 अगस्त को हमला कर उसे घायल कर दिया था इस मामले में पुलिस ने जाँच के बाद घांसीलाल पुत्र रामचरण माली व पिंटू को गिरफ्तार किया।