पीपलदा: दीगोद व बुढादीत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Sep 7, 2024 जिले की दीगोद व बुढादीत पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया कि दीगोद पुलिस ने कचोलिया निवासी रणवीर पुत्र रामनिवास नायक को व बुढादीत पुलिस ने श्योजीलाल पुत्र सत्यनारायण तेली को हंगामा कर उत्पात मचाने पर गैरसायलो की धारा 126,170 BNS में गिरफ्तार किया।