सतबरवा: धावाडीह गांव में मुखिया रिंकी यादव के परिजन व गोतिया पक्ष में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धावाडीह गांव में बुधवार सुबह वर्षों पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर मामले की जांच कर रही है।