लोहरदगा: लोहरदगा नए समाहरणालय में लगेगा मोबाइल टावर, उपायुक्त ने दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क व इंटरनेट सेवा के दिए निदेश।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिला संचार मीनार समिति (डिस्ट्रिक्ट मोबाइल टावर कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा संचार सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।