नीम का थाना: नीमकाथाना में अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में आजाद गैंग का बदमाश गिरफ्तार, डाबला पुलिस व डीएसटी टीम ने की कार्रवाई
नीमकाथाना में अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में आजाद गैंग का बदमाश को डीएसटी टीम एवं डाबला पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी हंसराज महरिया उर्फ राजू उर्फ राजेंद्र सदर पुलिस थाने का वांछित वारंटी है । उसके खिलाफ अकेले सदर थाने में सात प्रकरण दर्ज हैं।हथियार सप्लाई में नाम आने पर पुलिस टीमे लगातार हंसराज का पीछा कर रही थी।आरोपी आजाद गैंग का सक्रिय सदस्य है।