खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पायलपार चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे सीएनजी टेंपो और बाइक की टक्कर में टेंपो में बैठी महिला कौशल्या देवी पत्नी बैजनाथ उम्र 36 वर्ष निवासी कोनी व वह 07 वर्षीय बालक आदर्श पुत्र बबलू निवासी परासिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का खलीलाबाद जिला अस्पताल में हो रहा इलाज।