मितौली: रहजनिया गांव में प्रेमी युगल ने खाया जहर, बिरादरी अलग होने से दोनों के परिजनों ने शादी के लिए किया था इंकार
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के रहजनिया गांव में पल्लवी अरखवंशी और शिवम यादव आपस में एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। अलग बिरादरी होने से दोनों प्रेमी युगल के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए तो प्रेमी और प्रेमिका ने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया। प्रेमिका की पहले मौत हुई है। प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हुई है।