चांपा: चांपा नगर के एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में दर्ज हुआ जुर्म
जांजगीर के चांपा नगर के एक ज्वेलरी दुकान से सोने चांदी के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, विजय भूषण सोनी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके ज्वेलरी दुकान से सोने चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।