रमना: वन पर्यावरण सप्ताह पर रमना वन परिसर में 50 पौधों का रोपण
Ramna, Garhwa | Jun 4, 2026 रमना में वन पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर वन परिसर में गुरुवार को वृहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कटहल, आम, शीशम, शरीफा, महोगनी और पेलटोफोरम सहित 50 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। वनपाल नीरज कुमार मेहता ने कहा कि बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने पौधों की देखभाल को भी सामूहिक जिम