पूर्व CM अशोक गहलोत की BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री ने मदन राठौड़ से पाकिस्तान पर दिए बयान के लिए बिना किसी किंतु-परंतु के जनता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि बयान से लोगों में आक्रोश है। राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का मोहरा बताने वाली टिप्पणी को भी उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना बताया।