बैंक खातों के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा आवेदन
मुरैना। बैंक खातों के कथित दुरुपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामले को लेकर गोटे नगर, उत्तमपुरा निवासी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके बैंक खाते पंचायत संबंधी कार्यों के नाम पर खुलवाए गए थे, लेकिन बाद में इन खातों से उनकी जानकारी के बिना हजारों रुपये का लेनदेन हुआ।
आवेदन के अनुसार, शेरू उर्फ मनोज पुत्र मुन्ना तोमर ने ग्रामीणों से कथित तौर पर कहा था कि सरपंच के खाते खोले जा रहे हैं, जिनमें पैसा आएगा। इसी दौरान आधार कार्ड लिए जाने और अंगूठा लगवाने का भी उल्लेख आवेदन में किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाए गए।
आवेदन में प्रदीप यादव के मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते का भी उल्लेख किया गया है।