शाहजहांपुर: कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन गिरफ्तार और छह वाहन बरामद
शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल, एक टीवीएस मोपेड और एक टूटी हुई मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।