मंडला: हिरनाही टोला नरैनी में गौहत्या की आशंका, अंजनिया और हिरदेनगर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 मंडला जिले के हिरनाही टोला नरैनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय को काटे जाने की सूचना सामने आई। शनिवार को दोपहर 3:00 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अंजनिया और हिरदेनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।