वैशाली: पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने चकरमदास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत चकरमदास गांव निवासी अभियुक्त प्रेमसागर कुमार हत्या मामले में फरार चल था जिसे वैशाली पुलिस शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 05 मई 2020 को थाना कांड संख्या 143/20 पत्नी की हत्या करने का आरोप में चल रहा था ।