हुज़ूर: भोपाल की शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक सूचीबद्ध निगरानी बदमाश को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2024 भोपाल की शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक सूचीबद्ध निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण और स्कूटर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल बरामद किया है। आरोपी से इलाके में हुई अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है|