सिमरिया: आजादी के दशकों बाद भी पानी को तरस रही नई बस्ती: दावों की खुली पोल, 1 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर आदिवासी।
#jansamasya
Simariya, Panna | Jun 22, 2026 'हर घर जल' के दावों के बीच पन्ना जिले की ग्राम पंचायत बड़गाडी के ग्राम नई बस्ती पुखर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ भीषण गर्मी में आदिवासी साफ पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। गाँव के कुएं और हैंडपंप सूखे या दूषित हैं, जिससे महिलाएं 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अब कलेक्टर से गुहार लगाई है।