लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया।जानकारी के अनुसार, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकैडमी द्वारा शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।