बिलग्राम: सरदार नगर समुखा गांव में जेसीबी मशीन से उखाड़े जा रहे हरे-भरे नीम और शीशम के पेड़, जिम्मेदार मौन
Bilgram, Hardoi | Jan 30, 2025 माधौगंज थाना क्षेत्र के सरदार नगर समुखा गांव के पास सड़क किनारे खड़े हरे भरे प्रतिबंधित नीम,शीशम के पेड़ों को जेसीबी मशीन से गिराकर धराशाई कर दिया गया।आस पास के लोगों ने बताया कि प्रतिबंधित नीम, शीशम छायादार पेड़ों को एक व्यक्ति के द्वारा गिराया गया है क्षेत्र के रामखेलावन,हामिद अंसारी आशुतोष,सहित कई लोगों ने बताया।