बिलग्राम: मटियामऊ में पलटा ई-रिक्शा, सवार महिला हुई घायल, भेजी गई CHC, खराब मार्ग के चलते आए दिन होते हैं हादसे
Bilgram, Hardoi | Jan 29, 2025 माधौगंज ब्लाक पर मटियामऊ राघौपुर सम्पर्क मार्ग खराब होने से आये दिन हादसे होते रहते है जिनमे लोग जख्मी हो रहे है आज बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे इसी मार्ग पर मटियामऊ के पास एक ई रिक्शा जो कि सवारियों से भरा हुआ था पलट गया।ई रिक्शा पलटने से उसमे सवार अन्य यात्री तो कूदकर बच गए लेकिन एक महिला घायल हो गयी।घायल महिला को इलाज के लिए CHC माधौगंज भेजा गया है।