निवाई: निवाई थाना पुलिस ने 4 साल से फरार 6,000 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Jun 4, 2026 थाना पुलिस ने 6 हजार के इनामी आरोपी 4 वर्ष से फरार चल रहे इसाक मंसूरी को किया गिरफ्तार। निवाई पुलिस DSP रवि प्रकाश शर्मा के निकट सुपरविजन में थाना अधिकारी काशीराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है आरोपी सौर ऊर्जा लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में 4 वर्ष से फरार चल रहा था वह आरोपी जगह बदल कर फरारी काट रहा था।