भदेसर: भदेसर अन्नपूर्णा रसोई का जिला परिषद टीम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सराहीं और सुधार के लिए दिए अहम निर्देश
शैलेंद्र जैन ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर उपखंड मुख्यालय के भैरव जी बस स्टेशन स्थित अन्नपूर्णा रसोई का जिला परिषद की टीम ने औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त विकास अधिकारी दिनेश कुमार विजयवर्गीय, खूबचंद खटीक, जगदीश चावला, दिनेश शर्मा और बालकिशन शर्मा ने रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता संतोषजन