महोबा: कबरई के अलीपुरा के पास रोडबेज बस में बैग से लाखों के जेवर चोरी, चालक-परिचालक समेत 8 पर दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | May 22, 2026 मौदहा निवासी अजीज खान 24 अप्रैल को बेटी-बेटे के साथ महोबा से मौदहा जा रहे थे। बस में सवार 5 युवकों ने चालक से बात की, जिसके बाद चालक ने बस खराब बताकर सभी को दूसरी बस में भेज दिया। दूसरी बस में भी वही युवक आगे बैठे थे।चालक के कहने पर अजीज ने सामान इंजन के पास रख दिया। कबरई के अलीपुरा के पास चालक ने बस धीमी की और पांचों युवक कूदकर भाग गए। पुलिस जांच कर रही है।