श्री गंगानगर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की देशव्यापी हड़ताल, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 20, 2026
ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट प्लेटफॉर्म द्वारा अपनाई जा रही प्रेडेटरी प्राइसिंग (अत्यधिक छूट) की नीति तथा बिना वैध व सत्यापित चिकित्सकीय परामर्श के की जा रही दवाओं की होम डिलीवरी के विरोध में श्रीगंगानगर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एलायंस से जुड़े श्रीगंगानगर जिले के दवा विक्रेताओं एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी।