पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,बाइक सवार युवक हुआ घायल.
मीठापुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जिससे बाइक सवार युवक हुआ घायल. घायल बाइक सवार युवक का नाम बिट्टू कुमार बताया जा रहा है जो की पटना सिटी का रहने वाला है .स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल में घायल को कराया भर्ती . जहां घायल का उपचार हो रहा है .