कालपी: कालपी के मोहल्ला राजेपुरा में पानी की किल्लत से जूझते मोहल्लेवासियों ने जेई को सौंपा मांग पत्र
Kalpi, Jalaun | Jun 19, 2026 कालपी के राजेपुरा/रामचबूतरा वार्ड संख्या-11 में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की नियमित सप्लाई न मिलने से कई परिवारों को दैनिक कार्यों और पेयजल व्यवस्था में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सभासद खान बाबू के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जल संस्थान के अवर अभियंता बासित अली को मांग पत्र सौंपा है।