कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में शनिवार सुबह तालाब किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।