गिरिडीह: निमियाघाट में सड़क दुर्घटना में चंद्रपुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
निमियाघाट में सड़क दुर्घटना में बोकारो के चंद्रपुरा निवासी प्रमोद गोप की मौत हो गई।जबकि उनके भाई तपेश्वर और चचेरे भाई पंचानंद घायल हो गए। शुक्रवार को 12:00 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सभी लोग हरिहर धाम, बगोदर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे और बोकारो जा रहे थे। चालक शराब के नशे में था और डुमरी से मुड़ने के बजाय सीधा आग