गिरिडीह: पचंबा के प्रतापपुर में ज़मीन विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, 12 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
पचंबा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए।जिनका इलाज शुक्रवार को 2 बजे गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना के संबंध में बताया गया कि सुनील गोस्वामी, प्रीति कुमारी, लखन गोस्वामी, दीपक गोस्वामी और बिंदिया देवी ने अपने मकान का एक हिस्सा किराए पर दे रखा था।