गिरिडीह: कार्मेल स्कूल के छात्र आदित्य राज ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया
गिरिडीह के कार्मेल स्कूल के छात्र आदित्य राज ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को 4 परिजनों ने इस पर खुशी जाहिर की। इधर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।आदित्य के शानदार प्रदर्शन ने न केवल स्कूल का नाम रौशन किया है, बल्कि उनके माता-पिता विजय कुमार गुप्ता और राखी गुप्ता का भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।