गिरिडीह: जमडार पंचायत के डढो में पत्थर खदान में डूबे युवक का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
गावां के जमडार पंचायत के डढो में पत्थर खदान में डूबे युवक का शव शुक्रवार को 5 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दोपहर में एनडीआरएफ की टीम ने इसके शव को खदान से बाहर निकाला। गुरुवार को खदान में इसी गांव का उम्र विजय शर्मा का पुत्र अनूप शर्मा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। जहां अनूप शर्मा नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था।