गिरिडीह: ताराटांड़ के रानीटांड़ में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत, शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
ताराटांड़ के रानीटांड़ में आसमानी बिजली की जद में आकर मौत के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को 9 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया। गुरुवार को 5 बजे चूनकी देवी की मौत आसमानी बिजली गिरने से हो गई थी।मृतका के शव को गुरुवार रात सदर अस्पताल लाया। रूपलाल मुर्मू की पत्नी चूंनकी देवी खेत में बंधे मवेशी को खोलकर शाम को घर ला रही थी। तभी यह उसके चपेट में आ गई।