हरनौत: हरनौत नगर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, 5 मामलों का निष्पादन और 21 नए आवेदन प्राप्त
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को हरनौत नगर पंचायत के विभिन्न चार वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मी के अलावा स्वयं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन व सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसाद उपस्थित थे।