जिस्पा के मर्शेन नाले में अचानक आई बाढ़, लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों पर्यटक वाहन फंसे
लाहौल-स्पीति: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जिस्पा क्षेत्र स्थित मर्शेन नाले में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। नाले में जलस्तर बढ़ने से सड़क पर पानी और मलबा आ गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मार्ग बाधित होने के कारण लेह और मनाली की ओर आने-जाने वाले सैकड़ों पर्यटक वाहन बीच रास्ते में फंस गए।
#manalinews #manaliwassi #manaliupdate #kullumanlinews #manalı
Kullu, Kullu | Jun 29, 2026