नवाबगंज: बाराबंकी में APK फाइल से फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार, साइबर क्राइम थाना ने मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी करने वाले अपराधी को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को साइबर क्राइम थाना एवं साइबर सेल ने करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक साइबर अपराधी यश चंद्रकांत ढोकले को गिरफ्तार किया गया है।