अटरू: बाराँ में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सुरक्षा दल ने किया निरीक्षण
Atru, Baran | Jun 16, 2026 बाढ़ आपदा से निपटने हेतु सेना एवं नागरिक सुरक्षा दल ने किया संवेदनशील क्षेत्रो का निरीक्षण आगामी मानसून सत्र को देखते हुए संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों के तहत भारतीय सेना की 1 मराठा लाइट इन्फैंट्री (जंगी पलटन) एवं नागरिक सुरक्षा दल द्वारा बारां जिले के बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।