गुना नगर: नानाखेड़ी एबी रोड पर सड़क हादसे में दिवंगत हुए आनंद रघुवंशी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया
गुना में नानाखेड़ी एबी रोड पर बीती रात में हुए सड़क हादसे में दिवंगत भाजपा नेता आनंद रघुवंशी की अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। निवास पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। सड़क हादसे में मोहनपुर पंचायत के सरपंच पति कमलेश यादव और भाजपा नेता आनंद रघुवंशी मगराना की मौत हो गई है। सरपंच संघ अध्यक्ष मनोज धाकड़ गंभीर घायल है।