गुना नगर: लक्ष्मीगंज में जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला स्तरीय निगरानी दल के साथ पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण
गुना में निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला स्तरीय निगरानी दल के साथ शहर में पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। कुछ विद्यालयों की कक्षा 8 तक की एनसीईआरटी पुस्तकों के स्थान पर प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी पुस्तक पाई गई। पुस्तक विक्रेताओं को पालकों पर अनावश्यक दबाव न देने की समझाइस अधिकारियों द्वारा दी गई।