गुना नगर: Ab रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद ब्रेकर बनाने का कार्य शुरू, हादसे के बाद चेता प्रशासन
गुना में विगत रात को घटित हुए सड़क हादसे के बाद प्रशासन चेता और एबी रोड पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने ब्रेकर बनाने का कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद आज सुबह ही यहां इसे लेकर विरोध सामने आया था। इसके बाद आनन- फानन में ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।