गुना नगर: ग्राम खेडली टांका के ग्रामीणों को डीलर द्वारा 2 महीने का राशन नहीं किया गया वितरण, थाने में दिया आवेदन
गुना जिले के कुंभराज तहसील में राशन की कालाबाजारी के मामले में ग्राम पंचायत तुलसीखेड़ी के ग्राम खेडली टांका के ग्रामीणों ने शिकायत की है। उनका कहना है कि जनवरी और फरवरी महीने का राशन वितरण नहीं हुआ है। इस मामले में कुंभराज थाने को सूचित किया गया है और इस पर जांच की जा रही है। डीलर बाबूलाल ने ग्रामीणों को भविष्य में राशन देने की भी वादा किया है।