गुना नगर: ग्राम घाटा खेड़ी में पानी की टंकी अचानक फूटी, ग्रामीणों को हो रही पानी के लिए परेशानी
गुना जिले के कुंभराज में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना के तहत ग्राम घाटा खेड़ी में एक पानी की टंकी अचानक फूट गई है। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले पर ग्रामीणों ने तत्काल पानी की टंकी रखवाने की मांग की है।