राजपुर चांदनी चौक स्थित शिलका इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट पर बकाया भुगतान को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। सात दिनों में समाधान के आश्वासन की अवधि पूरी होने के बाद ठेकेदार और ट्रक मालिकों ने प्लांट परिसर में शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है।
ठेकेदारों का दावा है कि शिलका इंफ्रा के लिए किए गए कार्य का भुगतान लंबे समय से लंबित है। वहीं ट्रक मालिक भी अपने बकाए भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ नहीं, बल्कि अपने वैध बकाए की मांग करना है।
मामले को लेकर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, DSP और संबंधित थाना को पूर्व सूचना दिए जाने की बात कही गई है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 21 सितंबर को कंपनी के एक शीर्ष पदाधिकारी से बातचीत हुई थी और सात दिनों में समाधान का आश्वासन दिया गया था। उनका दावा है कि 28 सितंबर को यह अवधि पूरी हो गई, लेकिन भुगतान या समाधान को लेकर कोई संपर्क नहीं हुआ।
वहीं इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे समूह के कुछ सदस्यों ने ज़िला पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत पत्र दर्ज कराया।
फिलहाल इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#Madhepura #Rajpur #ChandniChowk #ShilkaInfra #MadhepuraNews #BiharNews #Contractor #TruckOwners #PaymentIssue #Protest #Dharna #WeeHoursNews #BreakingNews #Bihar
Bihar, India | Oct 1, 2026