आरोन: जिले में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
Aron, Guna | Aug 15, 2024 गुना जिला जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस नोट कर बताया, गुना सहित प्रदेश के 16 जिलों में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओ के आर्म्स डीलर लाइसेंस एवं शस्त्र लाइसेंस कलेक्टर के जरिए निरस्त किए जाएंगे। वहीं आर्म्स डीलर लाइसेंस एवं शस्त्र लाइसेंस की स्वीकृति और नवीनीकरण के लिए बिजली कंपनी से नो ड्यूज लेना अनिवार्य किया गया है।