बागपत: पिलाना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, ₹45.70 लाख के प्रस्ताव हुए पास
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे पिलाना ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।