बक्सर: फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान: पुलिया गांव में स्ट्रा बेलर से बना बंडल
Buxar, Buxar | Dec 2, 2024 फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरुकता अभियान के तहत जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर के नेतृत्व में सोमवार को स्ट्रा बेलर से फसल अवशेषों का बंडल बनाया गया. कार्यक्रम सदर प्रखंड बक्सर के छोटका नुआंव एवं कमरपुर पंचायत के पुलिया एंव बलुआ गांव में कस्टम हायरिंग केंद्र के माध्यम से किया गया.